बलरामपुर में अब तक 16,288 क्विंटल धान की खरीद , 54 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 17 नवंबर (हि.स.)।बलरामपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीद जारी है। 16 नवंबर तक जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में कुल 16,288 क्विंटल मोटे धान की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में कुल 54,019 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

अब तक सबसे अधिक खरीदी वीरेंद्रनगर धान उपार्जन केंद्र में हुई है। यहां 1,196 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसके बाद भंवरमाल केंद्र में 1,144 क्विंटल, महराजगंज में 979.60 क्विंटल, त्रिकुंडा में 882.80 क्विंटल, विजयनगर में 858 क्विंटल और बसंतपुर केंद्र में 811.20 क्विंटल धान की खरीद हुई है।

जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों में भी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जा रही है। प्रशासन की ओर से खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story