बलरामपुर : पॉलीटेक्निक में प्रवेश की काउंसलिंग 31 जुलाई से

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में सत्र 2026-27 के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज गुरुवार चतुर्थ चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई से 8 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

संस्था में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल शाखा के तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश सीजी-पीपीटी-2026 और कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा। वहीं लेटरल एंट्री के तहत द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय आईटीआई प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा।

मेरिट सूची 12 अगस्त को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13 अगस्त सुबह 10 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में सीट आबंटन के लिए उपस्थित होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया 13 अगस्त दोपहर 1 बजे से 14 अगस्त दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो 14 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मेरिट के आधार पर ऐसे अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया जाएगा, जो पहले अनुपस्थित रहे हों, सीट आवंटित नहीं हुई हो या उच्च वरीयता वाले विकल्प का चयन करना चाहते हों।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल नंबर 8893170441 पर संपर्क कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story