बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी वैभव बैंकर ने किया ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी वैभव बैंकर ने किया ध्वजारोहण


बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी वैभव बैंकर ने किया ध्वजारोहण


बलरामपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने ध्वजारोहण किया। सुबह 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पुलिस जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना भी देशभक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी कार्यक्षमता का बेहतर उपयोग करते हुए जिले की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए काम करें। उन्होंने सामाजिक बुराइयों से स्वयं दूर रहने के साथ ही समाज को भी इनसे दूर रखने के लिए आवश्यक प्रयास करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार आम लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला होना चाहिए। अपने निजी और सार्वजनिक जीवन में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखते हुए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्यों में अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर कानून के दायरे में उनका समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डीएसपी मो. याकूब मेमन, डीएसपी कमलेश्वर भगत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story