बलरामपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, छह जुलाई तक करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

राजपुर परियोजना अंतर्गत चन्द्रगढ़ और उधेनुपारा केंद्रों के लिए मांगे गए आवेदन, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

बलरामपुर, 25 जून (हि.स.)। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना राजपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र चन्द्रगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र उधेनुपारा में आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त है। इन पदों की पूर्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक आवेदिकाएं महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, नियम एवं शर्तों की जानकारी संबंधित परियोजना कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पात्र महिलाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story