पीएम मोदी-किरण देव के जन्मदिन पर संजय मार्केट में महाभंडारा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी-किरण देव के जन्मदिन पर संजय मार्केट में महाभंडारा का आयोजन


जगदलपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर को शहर के संजय मार्केट में महाभंडारे का आयोजन किया गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी और भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद महाभंडारे का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार, दिनभर चले भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाभंडारे में महापौर संजय पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, आयुषि सिंहदेव, रजनीश पानीग्राही, सहित परेश बेसरा, आरेद्र सिंह, रामाश्रय सिंह, गोविंद ईनाणी, आशुतोष पाण्डेय, श्रीपाल जैन, नीटू भदौरिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, योगेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story