धमतरी : नीरजधर तिवारी अध्यक्ष एवं तल्लीनपुरी गोस्वामी सह सचिव बने

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी : नीरजधर तिवारी अध्यक्ष एवं तल्लीनपुरी गोस्वामी सह सचिव बने


धमतरी : नीरजधर तिवारी अध्यक्ष एवं तल्लीनपुरी गोस्वामी सह सचिव बने


धमतरी, 15 दिसंबर (हि.स.)। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पुरुष, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित पांच पदों पदाधिकारियों को चुनने जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को मतदान हुआ। जिसमें पंजीकृत 355 में 341 मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता नीरजधर तिवारी 46 वोट से चुनाव जीतकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं तल्लीनपुरी गोस्वामी 66 वोट से जीतकर सह सचिव बने।

चुनाव अधिकारी अजीत साहू, अशोक कुमार बुधवानी, मोहित कुमार देवांगन, अजय कुमार सोनवानी, यशवंत कौशिक एवं गोपी कुर्रे ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इस चुनाव में अध्यक्ष के लिए दो , उपाध्यक्ष के दो, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के दो एवं सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल का होगा। इस चुनाव के लिए पंजीकृत 355 मतदाताओं में 335 ने मतदान किया है। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया गया। शाम चार बजे से मतों की गिनती शुरू की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला हुआ। जिसमें दानीराम साहू को 147 एवं नीरजधर तिवारी 193 वोट लेकर 46 वोट से जीतकर अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुंभकार 156 एवं सचिन जाचक 181 वोट लेकर 25 वोट से चुनाव जीता। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के लिए परमानंद अग्रवाल को 112 एवं पीयूष कुमार देवांगन 228 वोट लेकर 116 वोट से चुनाव जीता। सहसचिव पद के लिए तल्लीनपुरी गोस्वामी को 159, फलेश साहू 93 एवं योगेश कुमार गोलछा 86 वोट मिला। इस तरह गोस्वामी ने 66 वोट से चुनाव जीता। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय शुक्ला को 172, कामतानाथ सिन्हा 66 एवं नरोत्तम सिन्हा को 101 वोट मिला। इस तरह 71 वोट से शुक्ला चुनाव जीते। चुनाव परिणाम आने के बाद जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

आठ पदों के लिए चुनाव हुआ, चार पदों में निर्विरोध निर्वाचन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष के एक पद, उपाध्यक्ष महिला के एक, उपाध्यक्ष पुरुष के एक, सचिव के एक, सहसचिव के एक, कोषाध्यक्ष के एक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के एक, ग्रंथपाल के एक एवं कार्यकारिणी सदस्य के एक महिला एवं छह पुरुष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया की गई। जिस पद के लिए एकल फार्म जमा हुए थे स्क्रूटनी जांच के बाद इनका निर्विरोध निर्वाचन किया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष महिला के पद पर जानकी तिवारी, सचिव पद के लिए भीखम लाल सिन्हा, ग्रंथपाल पद के लिए चुनकेश्वर नागेंद्र, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कोमल प्रसाद थवाईत, विनोद राजपूत, जयप्रकाश झा, कपिल नारायन चालकी, त्रिभुवन प्रसाद ध्रुव, दिव्यांशु साहू एवं दीक्षा दीवान का निर्विरोध निर्वाचन किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story