जांजगीर : दो साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 19 मार्च (हि. स.)। अकलतरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो वर्षों से अधिक समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी जितेंद्र कुमार सांडे को आज गुरुवार को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपित जितेंद्र कुमार सांडे, निवासी पोड़ीदलहा थाना अकलतरा, को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

