जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now
जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा


जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा


दो विद्यालय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

धमतरी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जिला स्तरीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत रोल प्ले एवं फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरदाह में किया गया। इसमें जिले के चारों विकासखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के 42 प्रतिभागियों ने रोल प्ले एवं लोक नृत्य के माध्यम से अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय दिया। रोल प्ले प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निर्राबेड़ा तथा फोक डांस प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड की प्रस्तुति को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्राचार्य मदनमोहन दास, एपीसी समग्र शिक्षा लता साहू एवं गीता नेताम रहे। कार्यक्रम का संचालन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरदाह की प्रभारी प्राचार्य शोभा दुबे ने किया।

आयोजन में समग्र शिक्षा के एपीसी एवं संयोजक अजय पाण्डेय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण सहायक जिला परियोजना अधिकारी खेमेन्द्र कुमार साहू ने किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा की ओर से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले प्रभारी शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story