छत्तीसगढ़ के कारोबारी की चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली लाश

WhatsApp Channel Join Now

नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (हि.स.)। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां ठहरे हुए एक कारोबारी की लाश उसके कमरे में मिली। मृतक मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर का रहने वाला था और पिछले दो दिन होटल में रूका हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि कारोबारी की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है।

प्रांभिक जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे हैं। उसने हिलाया, लेकिन वो होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। सेक्टर 17 के थाना प्रभारी सुदेश कुमार के अनुसार, कारोबारी की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले थे। करीब दो दिन पहले सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवती भी रात में होटल में आई। पुलिस इस युवती से पूछताछ कर रही है।

बुधवार सुबह होटल का वेटर कमरे में गया तो दीपक कुमार मित्तल बेसुध मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दीपक मित्तल पंजाब सरकार की राशन किट के बड़े ठेकेदार बताए जा रहे हैं। उनकी अपनी राइस मिलें भी हैं। वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक बड़ी मीटिंग में शामिल होने आए थे। पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे से शराब की बोटलें और कुछ दवाइयां मिली हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा शराब पीने और नशे के ओवरडोज से मौत हुई है, लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764601 Articles

Share this story