कोरबा में जब्त मादक पदार्थों का 23 नवंबर को होगा नष्टीकरण, 29 मामलों में जब्त सामग्री जलाई जाएगी

WhatsApp Channel Join Now

कोरबा, 05 नवंबर (हि. स.)। जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों का 23 नवंबर 2026 को नष्टीकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति ने तारीख और स्थान निर्धारित कर दिया है। जब्त मादक पदार्थों को बालको पावर प्लांट की भट्ठी में विधिवत जलाकर नष्ट किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक कोरबा के अधीन आने वाले विभिन्न थानों में एनडीपीएस के मामलों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में संबंधित थानों द्वारा नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची और आवश्यक मूल दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

समिति के अनुसार, जिले में कुल 29 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ नष्टीकरण योग्य पाए गए हैं। इन सभी मामलों में नष्टीकरण से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को सुबह 11 बजे बालको पावर प्लांट के फर्नेस में गांजा सहित अन्य जब्त मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया जाएगा। यह पूरी कार्रवाई जिला स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में की जाएगी। इस दौरान नियमानुसार पंचनामा भी तैयार किया जाएगा।

पुलिस विभाग द्वारा जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित और नियमानुसार नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story