कांकेर के तीन गांव के ग्रामीणाें ने अलग ग्राम पंचायत गठन का साैंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर के तीन गांव के ग्रामीणाें ने अलग ग्राम पंचायत गठन का साैंपा ज्ञापन


कांकेर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नरहरपुर ब्लॉक से सामने आया है, जहां सरोना क्षेत्र के तिरियारपानी और छिंदखड़क इलाके के तीन गांवों के ग्रामीणों ने अलग ग्राम पंचायत गठन की मांग काे लेकर ग्रामीणों का एक दल आज शनिवार काे जिला मुख्यालय पहुंचा और जिला प्रशासन के सामने अपनी परेशानी रखी और कलेक्टर काे ज्ञापन साैपा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में वे ग्राम पंचायत बांसपत्तर के अंतर्गत आते हैं, लेकिन पंचायत मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण महंत नरेटी ने बताया कि पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए उन्हें करीब 15 मील का सफर तय करना पड़ता है। रास्ते में नदी-नाले और आवागमन के साधनों की कमी उनकी मुश्किलें और बढ़ा देती हैं। कई बार उन्हें पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, इसका सीधा असर राशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने पर पड़ रहा है।

ग्रामीण महिला फुलबती नेताम ने बताया कि हमारी मांग है कि तीनों गांवों को मिलाकर एक नई ग्राम पंचायत का गठन किया जाए, ताकि पंचायत से जुड़े काम गांव के नजदीक ही हो सकें। उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उनकी वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए अलग ग्राम पंचायत गठन की दिशा में पहल करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story