बलरामपुर : जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक स्थगित

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की 9 जुलाई को प्रस्तावित सामान्य सभा की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई। अब बैठक की नई तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

जिला पंचायत की ओर से आज बुधवार को जारी सूचना के अनुसार, सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होनी थी। अपरिहार्य कारणों के चलते फिलहाल इस बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने बताया है कि सामान्य सभा की अगली बैठक की तिथि और समय की जानकारी पृथक सूचना के माध्यम से दी जाएगी। बैठक में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को नई तिथि की सूचना आधिकारिक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story