बलरामपुर : नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संभाला कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संभाला कार्यभार


बलरामपुर, 16 जुलाई (हि.स.)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत के नवनियुक्त सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद, आज गुरुवार उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया, विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. चतुर्वेदी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय-सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय के सभी कक्षों का भ्रमण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न शाखाओं में संचालित विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी इससे पहले कोरिया जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्यरत थे। वे वर्ष 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story