बलरामपुर जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 11 अगस्त को

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। आज शनिवार को जिला पंचायत की ओर से बैठक की सूचना जारी की गई।

बैठक में कृषि संबंधी विषयों के साथ बारिश के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों और सर्पदंश के उपचार की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विभागीय योजनाओं की वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा और वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों पर चर्चा होगी।

बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति, नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पुस्तक एवं गणवेश वितरण सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story