मातर में युवाओं में दिखाए करतब

WhatsApp Channel Join Now
मातर में युवाओं में दिखाए करतब


मातर में युवाओं में दिखाए करतब


मातर में युवाओं में दिखाए करतब


मातर में युवाओं में दिखाए करतब


गांवों में धूमधाम के साथ मनाया गया मातर उत्सव

धमतरी, 11 नवंबर (हि.स.)। ग्रामीण क्षेत्रों में आज बुधवार को मातर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़चियों ने आकर्षक करतब दिखाए। ग्रामीण देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृ़द्धि की कामना की गई। जय बजरंग अखाड़ा पार्टी भटगांव के युवाओं ने करतब दिखाए।

भाईदूज के दिन अधिकांश गांवों में मातर कार्यक्रम होता है। इसका रोमांच देखते ही बनता है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व रोमांचक खेलों को देखने शहरवासी गांवों का रूख करते हैं। शहर से लगे ग्राम भटगांव, तरसींवा, खपरी, रांवा, कुर्रा सहित अन्य गांवों में मातर कार्यक्रम उल्लास के साथ मना। ग्राम भटगांव के रावण चौक में मातर कार्यक्रम मनाया गया। बच्चों, युवाओं व महिलाओं के लिए अलग-अलग कार्यक्रम रखा गया था। कुर्सी दौड़, मटका फोड़, दौड़ के अलावा रंगोली स्पर्धा का कार्यक्रम हुआ।

अखाड़ा के कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए एक से एक स्टंट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आनंद ले रहे लोगों ने कलाकारों का ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया। सभी कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता देखते ही बनी। इसी तरह अन्य गांवों में भी मातर कार्यक्रम की धूम रही। उस्ताद थानसिंग यादव भटगांव ने कि सालों से परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रावण मारो समिति के अध्यक्ष जीवराखन लाल मराई, युवा संगठन समिति के अध्यक्ष दूज राम साहू, सरपंच फागू राम साहू, उप सरपंच डामन लाल साहू, नेहरू सेन, नेमू साहू, डेरहा यादव, केशो साहू, जयमल साहू सहित पूर्व उपसरपंच दुर्गेश कुमार देवांगन, मोहन साहू, राजेश साहू, पूरन साहू, हीरालाल साहू, थानसिंह साहू, मोहित देवांगन सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775260 Articles

Share this story