बड़े कापसी में जंगली हाथी के हमले से एक युवक की हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
बड़े कापसी में जंगली हाथी के हमले से एक युवक की हुई मौत


बड़े कापसी में जंगली हाथी के हमले से एक युवक की हुई मौत


कांकेर, 8 जुलाई(हि.स.)। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बड़े कापसी गांव के सड़़कपारा में एक जंगली हाथी ने पी व्ही 122 निवासी एक युवक कमलेश हालदार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। विदित हो कि झुंड से बिछड़़कर एक जंगली हाथी इस इलाके में विगत कुछ दिनों से विचरण कर रहा है, यही जंगली हाथी इसके पहले भी बालोद जिले में एक महिला को कुचलकर मार चुका है। दो दिन से क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथी ने कई कच्चे मकानों को भी तोड़ दिया है, साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पी व्ही 122 निवासी युवक कमलेश हालदार जो कि घूम-घूमकर सामान बेचने का काम करता था। वह बड़े कापसी सामान बेचने आया हुआ था, तभी सड़़कपारा में हाथी की खबर सुनकर वह हाथी को देखने चला गया, मौके पर हाथी को देखने काफी लोग जमा हो गए थे वन अमले ने लोगो को मौके से हटाया भी था, लेकिन कमलेश किसी तरह हाथी के नजदीक चला गया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे वन अमले ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान की है, साथ ही मुआवजे का प्रकरण तैयार किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772037 Articles

Share this story