रायगढ़  : पुल से नीचे गिरी बाइक, युवक की मौके पर मौत

WhatsApp Channel Join Now
रायगढ़  : पुल से नीचे गिरी बाइक, युवक की मौके पर मौत


रायगढ़ , 24 जून (हि.स.)। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर आज बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्दना डीपापारा, थाना लैलूंगा निवासी भुनेश्वर लकड़ा बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान चिराईपानी लाखा के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि भुनेश्वर के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story