रायगढ़ जामगांव रोड पर पिकअप और बाइक के बीच जबर्दस्त टक्कर, बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत

WhatsApp Channel Join Now

रायगढ़, 02 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुवार की शाम 6 बजे रायगढ़ की ओर से लौट रहे ग्राम मनुआ पाली निवासी राकेश प्रधान पिता इंद्र प्रधान उम्र करीब 30 वर्ष को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए जबरदस्त टक्कर मार दी ।जिससे बाइक सवार राकेश प्रधान छिटक कर लहूलुहान हो गया उसके सर पर गंभीर चोंट लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी चक्रधर नगर थाना में दी गई वही पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा । वही पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। ज्ञातव्य हो कि रायगढ़ जमगांव सड़क पर कही भी स्पीड ब्रेकर नहीं है जिसके कारण वाहन तीव्र गति से चलने के कारण इस तरह की घटना आम बात हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story