जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली


जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई (हि. स.)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ कथित लाठीचार्ज और अश्रुगैस के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस ने जांजगीर के कचहरी चौक में प्रदर्शन किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला दहन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और इस्तीफे की मांग की।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि, युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और युवाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक व्यास कश्यप, विधायक शेषराज हरबंस, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पगवार, जिला उपाध्यक्ष भगवान दास गड़ेवाल, नागेंद्र गुप्ता सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story