रायपुर में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Channel Join Now


रायपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह-सुबह युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। साउथ-बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

रेलवे पुलिस ने बताया है कि आरा से दुर्ग चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस आज सुबह जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, इस बीच युवक ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। घटना के बाद लोकाे पायलट ने ट्रेन को रोक दिया है, जिससे करीब 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक परिचालन प्रभावित हुआ है।

खमतराई पुलिस और रेलवे के अधिकारी ,स्थानीय लोगों के साथ घायल युवक को रेलवे ट्रैक से दूर लाकर अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक की शिनाख्त की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story