नगर निगम के नवागत आयुक्त अरुण वर्मा का नवयुवक अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
नगर निगम के नवागत आयुक्त अरुण वर्मा का नवयुवक अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने किया स्वागत


नवागत आयुक्त अरुण वर्मा का आत्मीय स्वागत, कर्मचारी संघ ने वेतन समेत विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

धमतरी, 13 जुलाई (हि.स.)। नगर पालिक निगम धमतरी के नवपदस्थ आयुक्त अरुण वर्मा का सोमवार को नवयुवक अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नए आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम में बेहतर प्रशासनिक समन्वय स्थापित होगा और जनहित से जुड़े कार्यों में नई गति आएगी। स्वागत समारोह के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने आयुक्त अरुण वर्मा के समक्ष कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी प्रमुखता से रखीं। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता, जिससे आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नियमित एवं समयबद्ध वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान हो जाए तो कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अधिक मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने निगम प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद तथा सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए आयुक्त कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करेंगे। वहीं आयुक्त अरुण वर्मा ने कर्मचारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि नियमानुसार सभी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने में अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सभी के सहयोग से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में पीसी सार्वा, दीपक शर्मा, मो. शेरखान, मंगलू निर्मलकर, तरुण गजेंद्र, रोशन लोदे, कामता चौबे, नितिन बनवासी, सुनील सालुंके, धर्मेश शिंदे, प्रमेश, कमल देवांगन, विकास ग्वाल, दीपमाला लोमेश देवांगन, शशांक मिश्रा, चंद्रप्रकाश साहू, फिरोज खान, जनार्दन गौतम स

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story