जांजगीर-चांपा में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच जारी

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच जारी


जांजगीर-चांपा, 13 जून (हि.स.)। जिले के सिटी कोतवाली थानांतर्गत पेंड्री गांव में आज शनिवार सुबह 19 वर्षीय युवक अजय कश्यप का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

जानकारी के अनुसार, अजय शुक्रवार रात को खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। शनिवार सुबह जब वह घर नहीं लौटा, तो उसके दादा खेत देखने पहुंचे। वहां उन्होंने अजय को पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि अजय कश्यप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story