मटन दुकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
मटन दुकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


दंतेवाड़ा, 28 जून (हि.स.)। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत मटन दुकान में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज रविवार सुबह लाेगाें ने इसकी सूचना गीदम पुलिस काे दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक रात के समय दुकान काे अंदर से ताला बंद कर फांसी लगा ली। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है, तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story