तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की माैत, आक्राेशित ग्रागीणाें ने किया चक्काजाम

WhatsApp Channel Join Now


रायपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। आरंग-भिलाई मुख्य मार्ग पर आज शनिवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मुआवजे के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने नयापारा रोड पर चक्काजाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभ्ग 6 बजे के आसपास हुआ है। मृतक की पहचान मनोज धीवर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मनोज सुबह के समय नहाने के लिए जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह से ही चम्पारण रोड पर जाम लगा दिया, जिसके चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे और मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के साथ सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की टीम आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने और उन्हें उचित सलाह देने का प्रयास कर रही है। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773737 Articles

Share this story