कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली बाइक रैली

WhatsApp Channel Join Now
कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली बाइक रैली


धमतरी, 04 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज नगर इकाई धमतरी एवं नगर के समस्त वार्डों के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को यादव समाज की ओर से शहर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में समाजजनों का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में समाज के युवा और सदस्य बाइक लेकर रैली में शामिल हुए।

एकलव्य खेल परिसर से बाइक रैली का शुभारंभ हुआ। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण कर आमातालाब रोड स्थित सामाजिक भवन पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली के दौरान भगवान कृष्ण के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह लोगों ने बाइक रैली का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर उत्साह बढ़ाया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। बाइक रैली में शामिल समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ भगवान कृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

शहर में रैली के स्वागत करने वालों में भागवत यादव एल्डरमैन, रामावतार यादव, रामेश्वर यादव, यशवंत यादव, शुभम यादव, नरेंद्र यादव, हेमंत यादव, हीरालाल यादव, ललित यादव, लव यादव, धनु यादव, चुनेश्वर यादव, नंदकिशोर यादव, चुन्नीलाल यादव, रवि यादव, विजय यादव, हेमंत यदु, संजय यादव, अनिल यादव, यश यादव, परमेश्वर यादव, साकेत यादव, नेहरू यादव, श्रीराम यादव, भावेश यादव और खुशहाल यादव सहित समाज के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के माध्यम से यादव समाज ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उमंग और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story