आईटी कोरबा महाविद्यालय में की गई भगवान विश्वकर्मा और गणेश की पूजा

WhatsApp Channel Join Now
आईटी कोरबा महाविद्यालय में की गई भगवान विश्वकर्मा और गणेश की पूजा


आईटी कोरबा महाविद्यालय में की गई भगवान विश्वकर्मा और गणेश की पूजा


कोरबा, 17 सितंबर (हि. स.)। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोरबा महाविद्यालय में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा एवं भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी आवश्यक है। भगवान विश्वकर्मा को भारतीय परंपरा में सृष्टि के प्रथम वास्तुकार और शिल्पकार के रूप में माना जाता है। इसी कारण विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना की जाती है।

महाविद्यालय में आयोजित पूजा में प्रोफेसर के.सी. सुनहरे, असिस्टेंट प्रोफेसर सुनीता पांडेय, लालिमा जायसवाल, गोपाल राठौर, सीताराम जांगड़े, शैल वर्मा, कामेश देवांगन, महेंद्र माहेश्वरी, अमोली साहू सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story