धमतरी:अरौद की महिला स्व सहायता समूह ने मांगा मानदेय एवं पंजीकृत प्रमाण पत्

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी:अरौद की महिला स्व सहायता समूह ने मांगा मानदेय एवं पंजीकृत प्रमाण पत्


धमतरी,1 दिसंबर (हि.स.)।ग्राम अरौद की अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वच्छ भारत अभियान के तहत समूह गठन का आईडी कार्ड, स्वच्छता किट, मानदेय एवं पंजीकृत प्रमाण पत्र की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह अरौद के अध्यक्ष अश्वनी निर्मलकर एवं सावित्री नेताम ने बताया कि इनका समूह विगत तीन वर्षों से निश्शुल्क सेवा दे रहा है लेकिन आज तक ग्राम पंचायत एवं शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा हैं। गरीब वर्ग से आते हैं, रोजी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे है। इनकी मांग है कि सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाए। इस दौरान पुनिया बाई सिन्हा, संगीता निर्मलकर, हेमिन सिन्हा, सत्यवती निषाद, तारामती यादव, राम बाई नेताम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story