कामकाजी महिलाओं को तनाव मुक्त रहने दिए गए सुझाव

WhatsApp Channel Join Now
कामकाजी महिलाओं को तनाव मुक्त रहने दिए गए सुझाव


धमतरी, 4 अप्रैल (हि.स.)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निगम सभा कक्ष में मिशन शक्ति योजना उन्मुखीकरण के लिए चार अप्रैल को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय कर्मचारियों को शासन की योजनाओं और महिलाओं और बच्चों की अनैतिक व्यापार की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई।

शुक्रवार चार अप्रैल को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए मिशन शक्ति योजना उन्मुखीकरण और महिलाओं और बच्चों की अनैतिक व्यापार के रोकथाम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सखी वन स्टाप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी निवास, महिला सशक्तीकरण केंद्र कैसे काम करता है। और कैसे इन सुविधाओं का लाभ ले सकते है इसके संबंध में जानकारी प्रदान दी गई। महिला एवं बाल विकास अधिकारी जगरानी एक्का ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने यह कार्यशाला आयोजित किया गया है। जिसमें महिला सशक्तीकरण के साथ ही विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। आठ से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया गया है। बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी की सहायक प्राध्यापक डा सरला द्विवेदी ने कामकाजी महिलाओं को तनाव से मुक्त रहने महत्वपूर्ण सुझाव दिया। जिसमें मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रहा जाएं, क्या खाएं, अपनी आप को खुश कैसे रखें, काम के साथ घर और परिवार को कैसे संभाले सहित तनाव प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

इस अवसर पर महिला संरक्षण अधिकारी डा अनामिका शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक, परियोजना अधिकारी धमतरी ग्रामीण प्राची शर्मा, परियोजना अधिकारी कुरूद सरिता कुशवाहा, महिला सुपरवाइजर सहित विभाग के महिला कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story

News Hub