कांकेर : महिला आईटीआई में अभिव्यक्ति महिला जागरुकता सप्ताह का किया गया आयोजन

WhatsApp Channel Join Now


कांकेर, 16 मार्च (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव के मार्गदर्शन में गुरुवार को महिला जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में रत्ना सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर द्वारा अभिव्यक्ति महिला जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत महिला आईटीआई कांकेर में महिलाओं में सुरक्षा, जागरुकता बढ़ाने एवं सशक्तिकरण हेतु विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर रत्ना सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि इस बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं के दायित्वों को बतलाते हुये, उन्हे बदलते सामाजिक परिवेश के अनुसार कार्य करना है, जिससे समाज को सही दिशा में ले जाया जा सके। इनके द्वारा महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके एवं घरेलू हिंसा से सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई एवं उनके द्वारा खुले विचारों के माध्यम से अन्य समस्याओं के बारे में सार्थक चर्चा की गई, जिससे महिलाओं के ऊपर हो रहे उत्पीड़न, अत्याचार जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के सचिव डीके. गिलहरे द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं का पुलिस विभाग में महत्व को साझा किया गया और कहा कि एक महिला की संवेदना को महिला ही अच्छी तरह से समझ सकती है। पीड़िता के समस्या को ध्यान से सुनकर उसे सांत्वना देते हुये उसकी समस्या का तुरंत निराकरण करने की कोशिश करें तथा पीड़िता को मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि एवं लैंगिक अपराधों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स/डीआरजी) कांकेर, महेश प्रधान निरीक्षक, सायबर सेल, दयालू साहू उप निरीक्षक पुलिस कार्यालय कांकेर द्वारा महिला अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आत्मसुरक्षा विशेषज्ञ द्वारा बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा करने के तरीकों से अवगत कराया गया। नम्रता ठाकुर, नशा मुक्ति केन्द्र, गोविन्दपुर द्वारा नशे से पीड़ित व्यक्तियों को बचाने, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान सुरेश कुमार ध्रुव प्राचार्य महिला आईटीआई कांकेर, कुमारी सीमा यदु, लक्ष्मी पटेल चाइल्ड लाइफ कांकेर, स्वाति रामटेके नशामुक्ति केन्द्र गोविन्दपुर, डोमेन्द्र सिन्हा निरीक्षक थाना अजाक, मालिक राम केंवट निरीक्षक, जितेन्द्र कुमार साहू निरीक्षक रक्षित केन्द्र कांकेर एवं महिला सेल/पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र कांकेर के अधिकारी/ कर्मचारीगण काफी संख्या में उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story