कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आई महिला, माैत

WhatsApp Channel Join Now
कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आई महिला, माैत


जशपुर, 15 जून (हि.स.)। जिले के लैलूंगा थाना अंतर्गत तारागढ़ में करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम अपने घर के कूलर में महिला पानी भर रही थी, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने तत्काल महिला को करंट प्रवाहित कूलर से अलग किया। इसके बाद तुरंत महिला को सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story