करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। बिलासपुर जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान धनेश्वरी यादव के रूप में हुई है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीकेरा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, धनेश्वरी यादव अपने घर में थी, शनिवार की रात करीब 10 बजे वह करंट की चपेट में आई। परिजनों की सूचना पर महिला को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला घर में किस विद्युत उपकरण या खुले तार के संपर्क में आईं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद हादसे की वजह सामने आने की बात कही जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story