जांजगीर चांपा : तालाब में डूबने से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर चांपा : तालाब में डूबने से महिला की मौत


जांजगीर-चांपा, 24 जुलाई (हि. स.)। जिले के खोखरा गांव स्थित बूटरी तालाब में डूबने से आज शुक्रवार काे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तालाब के भीतर से महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान खीखन बाई राठौर के रूप में हुई है।

बताया गया है कि महिला शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नहाने के लिए तालाब गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला। जांजगीर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story