वन्य प्राणी भालू एक घर में तेल के डिब्बे को खोलने की कोशिश करता दिखा

WhatsApp Channel Join Now
वन्य प्राणी भालू एक घर में तेल के डिब्बे को खोलने की कोशिश करता दिखा


कांकेर, 27 सितंबर (हि.स.)। जिले में वन्य प्राणी भालू की मौजूदगी लगातार देखी जा रही है। नरहरपुर वन क्षेत्र के कोटेला गांव में बीती रात एक भालू घर के अंदर घुस गया। घर में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो रविवार काे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वन्य प्राणी भालू घर में रखे तेल के डिब्बे को खोलने की कोशिश करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण वन्यजीव भोजन और पानी की तलाश में जंगल से निकलकर ग्रामीण और शहरी इलाकों में पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में भालू समेत अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी देखी जा रही है। गांव के लोगों ने वन विभाग से सतर्कता बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story