जांजगीर-चांपा में साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित, 73 आवेदनों पर सुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा में साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित, 73 आवेदनों पर सुनवाई


जांजगीर-चांपा, 26 मई (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनी गईं। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र चौधरी ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए।

जनदर्शन कार्यक्रम में आज कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, भूमि सीमांकन सहित विभिन्न विषयों से जुड़े मामले शामिल रहे।

तहसील नवागढ़ के ग्राम रोगदा निवासी कृष्णों ने आधार कार्ड में सुधार कराने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम मिसदा निवासी रामप्रसाद राही ने राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, ग्राम रिंगनी निवासी श्रीमती सविता भैना ने राशन कार्ड संबंधी समस्या तथा बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम लखुर्री निवासी जनकु राम ने भूमि सीमांकन कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

डिप्टी कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग लेकर पहुंचे।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story