गर्मी में राहत: शहर के 40 वार्डों में जल आपूर्ति की हो रही निगरानी

WhatsApp Channel Join Now
गर्मी में राहत: शहर के 40 वार्डों में जल आपूर्ति की हो रही निगरानी


धमतरी, 03 मई (हि.स.)।भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां कई शहर जल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं धमतरी में समय पर किए गए प्रबंधन और सतत निगरानी के चलते स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।

नगर निगम के जल विभाग द्वारा शहर में जलापूर्ति की जा रही है। विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर अपनी टीम के साथ शहर के सभी 40 वार्डों में जल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी नागरिक को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। जल विभाग द्वारा विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है, जहां जल संकट की संभावना रहती है। ऐसे स्थानों पर टीम तत्काल पहुंचकर पाइपलाइन सुधार, लीकेज दुरुस्ती और वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था कर रही है। महापौर रामू रोहरा भी अलग अलग वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं।

जल विभाग के प्रभारी अखिलेश सोनकर ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग सतर्क है और हर नागरिक तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम मैदान में लगातार काम कर रही है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story