इंद्रावती का जलस्तर शनिवार रात 8 बजे तक 12.56 मीटर तक पहुंचने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
इंद्रावती का जलस्तर शनिवार रात 8 बजे तक 12.56 मीटर तक पहुंचने की संभावना


जगदलपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। जिले में बारिश रुकने के बावजूद ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी की

लगातार आवक हो रही है, जिससे इंद्रावती सहित अंचल की अन्य प्रमुख नदियां और

नाले पूरे उफान पर हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए अनुमान लगाया गया

है कि इंद्रावती नदी का जलस्तर शनिवार रात 8 बजे तक 12.56 मीटर तक पहुंच

सकता है। जलस्तर का यह संभावित आंकड़ा खतरे के निशान से करीब 4.26 मीटर

अधिक है।

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के असर से बस्तर अंचल में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश पर भले ही विराम लग गया हो, लेकिन क्षेत्र में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी की लगातार आवक हो रही है, जिससे इंद्रावती सहित अंचल की अन्य प्रमुख नदियां और नाले पूरे उफान पर हैं। अनुमान लगाया गया है कि इंद्रावती नदी का जलस्तर शनिवार रात 8 बजे तक 12.56 मीटर तक पहुंच सकता है। जलस्तर का यह संभावित आंकड़ा खतरे के निशान से करीब 4.26 मीटर अधिक है, जिसके कारण तटीय और निचले रिहायशी इलाकों में पानी भरने तथा बाढ़ की संभावना बनी हुई है।

नदियों के तेजी से बढ़ते जलस्तर और संभावित आपदा को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्थिति का जायजा लेते हुए मैदानी अमले और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निचले और संवेदनशील क्षेत्रों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखकर तैनात करने तथा प्रभावितों के लिए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा आम जनता एवं नागरिकों से सतर्क रहने और बाढ़ के दौरान उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने और जल भराव क्षेत्र के पास नहीं जाने की अपील करते हुए आपात स्थिति में आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम अथवा संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों से संपर्क कर सूचित किए जाने का आग्रह किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story