नारायणपुर के कुकुर नदी का पानी बीएसएफ कैंप में घुसा, जवानों ने टीन शेड की छत व पेड़ों का लिया सहार

WhatsApp Channel Join Now
नारायणपुर के कुकुर नदी का पानी बीएसएफ कैंप में घुसा, जवानों ने टीन शेड की छत व पेड़ों का लिया सहार


नारायणपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के बालेबेड़ा गांव स्थित बीएसएफ की 86वीं बटालियन के सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कुकुर नदी का पानी घुस गया। अचानक बढ़े जलस्तर से कैंप परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे जवानों को जान बचाने के लिए टीन शेड की छत और आसपास के पेड़ों का सहारा लेना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार जवानों को कई घंटे तक इन्हीं ऊंचे स्थानों पर रहकर पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों ओर बाढ़ का पानी और उसके बीच पेड़ व टीन की छत पर सुरक्षित बैठे जवान दिखाई दे रहे हैं। नक्सलवाद की चुनौती कम होने के बावजूद यहां की भौगोलिक परिस्थितियां, दुर्गम जंगल, उफनती नदियां और अचानक आने वाली प्राकृतिक आपदाएं आज भी जवानों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। यह दृश्य साफ बताता है कि अबूझमाड़ में तैनात सुरक्षाबल केवल सुरक्षा चुनौतियों का ही नहीं, बल्कि यह प्राकृतिक आपदाओं का भी डटकर सामना करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story