ग्राम साल्हेपाली में मनाया गया जल अर्पण दिवस

WhatsApp Channel Join Now
ग्राम साल्हेपाली में मनाया गया जल अर्पण दिवस


रायगढ़, 25 नवंबर (हि.स.)। विकासखंड रायगढ़ के ग्राम साल्हेपाली में आज बुधवार काे जल अर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए पानी की प्रत्येक बूंद को अनमोल बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

ग्रामीणों को बताया गया कि जल ही जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए पानी का सदुपयोग करना तथा अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी रोकना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखें और जल संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना तथा लोगों को जल के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना रहा।

जल अर्पण दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। सभी से अपील की गई कि वे जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और पानी बचाने की आदत को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा गया “जल है तो कल है, जल बचाएं-जीवन बचाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story