केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में संविदा शिक्षकों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 12 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में संविदा शिक्षकों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 12 अक्टूबर को


बीजापुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक एवं अनुबंधित आधार पर संविदा शिक्षकों का पैनल तैयार करने हेतु वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 12 अक्टूबर (सोमवार) को विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों का पंजीयन प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक तथा साक्षात्कार प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस साक्षात्कार के माध्यम से पीजीटी (हिंदी, गणित), टीजीटी (गणित), प्राथमिक शिक्षक, काउंसलर, विशेष शिक्षक (प्राथमिक) एवं योग कोच के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा।

विद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता केव्हीएस के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होना आवश्यक है। बीएड एवं सीटीईटी योग्यताधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनके अभाव में गैर बीएड-सीटीईटी अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है। विलंब से पहुंचने वाले अथवा अयोग्य अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट (https://bijapur.kvs.ac)से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर 12 अक्टूबर को पंजीयन के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को केव्हीएस संविदा साथी पोर्टल पर पंजीकरण कर संबंधित पद के लिए आवेदन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में चयन को नियुक्ति का अंतिम अधिकार नहीं माना जाएगा तथा नियुक्ति एवं सेवा की शर्तें विद्यालय की आवश्यकता एवं केव्हीएस के नियमानुसार निर्धारित होंगी। साक्षात्कार हेतु किसी प्रकार का यात्रा अथवा दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story