वाड्रफनगर की सहकारी समितियों में 88 प्रतिशत रबी बीजों का भंडारण पूरा, किसानों से समय पर बीज लेने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
वाड्रफनगर की सहकारी समितियों में 88 प्रतिशत रबी बीजों का भंडारण पूरा, किसानों से समय पर बीज लेने की अपील


बलरामपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड की सहकारी समितियों में रबी फसलों के प्रमाणित बीजों का भंडारण तेजी से किया जा रहा है। रबी वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 145 क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 128 क्विंटल बीज का भंडारण पूरा हो चुका है। यह कुल लक्ष्य का लगभग 88 प्रतिशत है। कृषि विभाग किसानों की मांग के अनुरूप समितियों में गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहा है।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की ओर से रबी फसलों की बोनी के लिए किसानों को समय पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत वाड्रफनगर विकासखंड की सहकारी समितियों में बीजों का भंडारण किया जा रहा है, ताकि किसानों को बुआई के समय बीज की उपलब्धता में परेशानी न हो।

उप संचालक कृषि ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी फसलों की बोनी के लिए समय रहते नजदीकी सहकारी समितियों से प्रमाणित बीज प्राप्त कर लें। उन्होंने किसानों को अनुशंसित फसल किस्मों और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा है कि इससे बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story