लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
Sep 17, 2026, 15:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। लोकभवन में आज गुरुवार काे विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा दुबे एवं लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

