अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का 26 से 28 अक्टूबर तक रायगढ़ जिला प्रवास

WhatsApp Channel Join Now
अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का 26 से 28 अक्टूबर तक रायगढ़ जिला प्रवास


रायगढ़, 16 अक्टूबर (हि.स.)।छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, रायपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक रायगढ़ जिले का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी तथा संबंधित विषयों पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर, आदिवासी विकास, रायगढ़ द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), रायगढ़ से 13 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी एवं उपाध्यक्ष के रायगढ़ जिला प्रवास के दौरान जनजातीय कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का स्थल निरीक्षण तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन द्वारा वनमंडलाधिकारी, रायगढ़/धरमजयगढ़, पुलिस अधीक्षक रायगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर पालिक निगम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खनिज, कृषि, सहकारिता, लोक निर्माण, गृह निर्माण मंडल, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक जानकारी तैयार रखने के लिए कहा गया है।

जारी पत्र में संबंधित विभागों को अनुसूचित जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों को योजनाओं की प्रगति तथा उनसे संबंधित आवश्यक विवरण तैयार रखने होंगे, ताकि आयोग के भ्रमण के दौरान समीक्षा की जा सके।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संकलित जानकारी की छायाप्रति निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी जानकारी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के जिला प्रवास का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करना तथा संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, योजनाओं का स्थल निरीक्षण और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है।ऐसे में जिला प्रवास के दौरान संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली जानकारी और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े तथ्यों पर विशेष ध्यान रहने की।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762088 Articles

Share this story