विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की हुई शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की हुई शुरुआत


विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की हुई शुरुआत


जगदलपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की शुरुआत रविवार से मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से की गयी। जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह संगठन के जनसंपर्क के साथ संगठन का विस्तार का भी अभियान है जो विश्व हिंदू परिषद के प्रणेता अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित है। यह अभियान बस्तर जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा।

22 नवंबर से छः दिसंबर तक चलने वाले इस 15दिवसीय अभियान में कोई भी युवा और युवती संगठन से हित चिंतक के के रूप में जुड़ सकता है। जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक है। संगठन ने सभी को डिजिटल माध्यम से जोड़ने हेतु एक एप का भी व्यवस्था किया है। जिसमें 20 रुपए के डिजिटल कूपन के माध्यम से हित चिंतक बनाया जा सकता है। इस अभियान के द्वारा समाज के सभी वर्गों से सीधे संपर्क किया जाएगा।

इस महा अभियान को मुख उद्देश्य हिंदू समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर उन्हें अपने धर्म संस्कृति, राष्ट्र कार्यों में सभी को सहभागी बनाने हेतू प्रेरित करना व लोगों में सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न करना है। साथ ही विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देना तथा हिंदू समाज की जनभागीदारी को बढ़ाना है।

कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने बताया कि यह प्रत्येक तीन साल में चलाया जाने वाला महाअभियान है जिसमें सभी सनातनी बंधुओं से संपर्क कर उन्हें सनातन धर्म संस्कृति व अपनी परंपराओं हेतु जागरूक करना है।

कार्यक्रम में विहिप के जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, विष्णु ठाकुर, जागेश्वर साहू, अर्जुन परिहार पंकज मिश्रा, धनंजय सिंह सवाई प्रकाश गोस्वामी नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, घनश्याम नाग, भवानी चौहान राजू तोमर, अनिल सेठिया, शत्रुघ्न कश्यप, त्रिलोचन, मात्र शक्ति की ओर से सुशील साओ, जयंती नाग, चारु चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781553 Articles

Share this story