27 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रघुनाथनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
27 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रघुनाथनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा


बलरामपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 27 नवंबर को वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत रघुनाथनगर में आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बुधवार को रघुनाथनगर पहुंचकर प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने हेलीपैड के लिए प्रस्तावित आश्रम ग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड निर्माण, सुरक्षा घेरा और आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण, अतिथियों और आमजन के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साउंड सिस्टम और साफ-सफाई की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थल चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य दल, एंबुलेंस और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुसार सभी तैयारियां आपसी समन्वय से निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779044 Articles

Share this story