सूरजपुर : जमीन विवाद में तलवार लहराने का वीडियो वायरल, आरोपित पर केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
सूरजपुर : जमीन विवाद में तलवार लहराने का वीडियो वायरल, आरोपित पर केस दर्ज


सूरजपुर : जमीन विवाद में तलवार लहराने का वीडियो वायरल, आरोपित पर केस दर्ज


सूरजपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में जमीन और खेती के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम बांसपारा में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति के तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आज शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी अंतर्गत ग्राम बांसपारा में गुरुवार को खेती और जमीन से जुड़े विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच कहासुनी के बाद तनाव की स्थिति बन गई। विवाद के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में तलवार लेकर लोगों को धमकाने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपित ने तलवार लहराते हुए हमला करने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

घटना की शिकायत मिलने पर बसदेई चौकी पुलिस ने आरोपित लक्ष्मण देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

बसदेई चौकी प्रभारी एएसआई योगेन्द्र जायसवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story