कोंडागांव जिले के कोपरा पंचायत में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया श्रमदान

WhatsApp Channel Join Now
कोंडागांव जिले के कोपरा पंचायत में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया श्रमदान


कोंडागांव, 05 अगस्त (हि.स.)। जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोपरा के भंडारपारा में स्वच्छता और जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। जनपद सदस्य श्रीमती अंजली शोरी ने ग्रामीणों, युवाओं और युवतियों के साथ मिलकर श्रमदान किया। इस दौरान महादेव कुंजाम, दिनेश कुंजाम सहित कई ग्रामीणों ने अपने परिवार के साथ नालियों की साफ-सफाई की और सड़क पर बने गड्ढों को समतल कर आवागमन को सुगम बनाया। ग्राम कोटवार प्रकाश कोर्राम ने भी श्रमदान में सक्रिय सहयोग दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि केवल व्यक्तिगत स्वच्छता ही नहीं, बल्कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कचरे का उचित निपटान करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने मिलकर स्वच्छ गांव, सुंदर गांव बनाने का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों में सामूहिक भागीदारी निभाने का भरोसा जताया।

यह विशेष स्वच्छता अभियान अगस्त के प्रथम सप्ताह (05 अगस्त) के दौरान मुख्य रूप से सामने आया। ग्रामीणों ने इस प्रेरणादायक कार्य को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की तैयारियों और राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर जनभागीदारी के माध्यम से पूरा किया। इसकी आधिकारिक सराहना आज जिला प्रशासन और स्थानीय स्तर पर की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story