सरगीगुड़ा में दाे वर्ष से बंद राशन दुकान खाेलने की मांग का ग्रामीणाें ने साैंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
सरगीगुड़ा में दाे वर्ष से बंद राशन दुकान खाेलने की मांग का ग्रामीणाें ने साैंपा ज्ञापन


जगदलपुर, 09 सितंबर (हि.स.)। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक के ग्राम सरगीगुड़ा के ग्रामीणाें ने राशन दुकान खाेलने की मांग को लेकर आज बुधवार काे

बस्तर कलेक्टर के नाम जगदलपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग

की है कि उन्हें पहले की तरह उनके गांव में ही राशन उपलब्ध कराया जाए,

जिससे अनावश्यक रूप से दूसरे गांव जाने की परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पहले सरगीगुड़ा गांव में ही शासकीय राशन दुकान के माध्यम से राशन का वितरण किया जाता था। लेकिन पिछले लगभग 2 वर्ष से गांव में राशन का वितरण बंद है। अब राशन लेने के लिए ग्रामीणों को दूसरे गांव स्थित राशन दुकान तक जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें करीब 5 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर आज सरगीगुड़ा के ग्रामीणों ने बस्तर कलेक्टर के नाम जगदलपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें पहले की तरह उनके गांव में ही राशन उपलब्ध कराया जाए, जिससे अनावश्यक रूप से दूसरे गांव जाने की परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि, राशन जैसी जरूरी सुविधा के लिए इतनी दूरी तय करना उनके लिए परेशानी का कारण बन रहा है। ग्रामीण महिला पिंकी ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। एसडीएम मनीष वर्मा ने कहा कि गांव वालों का ज्ञापान प्राप्त हुआ है, प्रशासन की कोशिश रहेगी कि जल्द ही इन्हें सुविधा मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story