घनी आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन हटाने की मांग, ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
घनी आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन हटाने की मांग, ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन


धमतरी, 28 जुलाई (हि.स.)। ग्राम पंचायत मुजगहन के वार्ड क्रमांक 1 (आबादी पारा) की सघन बस्ती के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल स्थानांतरित करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शीघ्र कार्रवाई कर बस्तीवासियों को संभावित दुर्घटनाओं से राहत दिलाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से 11 केवी की विद्युत लाइन घनी आबादी के ऊपर से गुजर रही है। मकानों के अत्यंत समीप से निकली इस लाइन के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा बना रहता है। इस संबंध में पूर्व में भी संबंधित विभाग एवं कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन दिया जा चुका है। निरीक्षण के बाद विभाग ने लाइन स्थानांतरण की अनुमानित लागत 3.77 लाख रुपये बताई और यह राशि ग्रामीणों से वहन करने को कहा। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी बस्ती की सुरक्षा का मामला है, इसलिए इतनी बड़ी राशि का भार ग्रामीणों पर डालना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र में लटकते विद्युत तारों और विभागीय लापरवाही के कारण करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग को तत्काल पुनः स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए जाएं तथा 3.77 लाख रुपये की राशि शासन अथवा विभागीय मद से स्वीकृत कर विद्युत लाइन का शीघ्र स्थानांतरण कराया जाए।

मांग करने वालों में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल, ग्राम पंचायत मुजगहन के सरपंच होमेश्वर साहू, रोशन गोस्वामी, रमेश साहू, डोपू साहू, नागमणि, वीर साहू, हितेश साहू और बासुदेव साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामि

ल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story