बालोद : ग्रामीणों ने पैलेट संयंत्र की स्थापना का किया विरोध, दिया सांकेतिक धरना

WhatsApp Channel Join Now
बालोद : ग्रामीणों ने पैलेट संयंत्र की स्थापना का किया विरोध, दिया सांकेतिक धरना


बालोद, 28 नवंबर (हि.स.)। जिले के ग्राम गुदुम एवं पुसावड़ की सरहद पर लौह अयस्क शोधक एवं पैलेट सयंत्र की स्थापना का पुसावड़ गांव और पिच्चेटोला गांव के ग्रामीणों ने विराेध किया है। ग्रामीणाें ने प्लांट के प्रस्तावित स्थान पर आज शनिवार काे विराेध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया।

मिनरल्स डायनामिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम पंचायत गुदुम के पिच्चेटोला गांव में प्लांट लगाना प्रस्तावित है। जहां पैलेट प्लांट लगने वाला है, वहीं बैठकर सैकड़ों ग्रामीण विरोध किया। ग्रामीणों को समर्थन देने भाजपा के जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जिला पंचायत सदस्य मिथलेश निरोटी भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संवैधानिक व कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हो रहा है। यहां प्लांट लगने से सरहदी नदी का जल स्रोत खत्म होगा। ग्राम पुसावड़ की कृषि जमीन बंजर होगी। जन स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा।

ग्राम पंचायत गुदुम के आश्रित ग्राम पिच्चेटोला के एरिया में पैलेट प्लांट खुलना है। इसे लेकर पूर्व में जनसुनवाई की जा चुकी है, लेकिन जिस जगह खुलना है वहां के ग्रामीणों का आरोप है कि हमें जनसुनवाई के लिए न तो पूछा गया न ही बुलाया गया। इसके चलते हम ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई के दौरान विरोध नहीं किया गया, लेकिन अब हमारे गांव के एरिया में यदि प्लांट लगता है तो पुसावड़ ग्राम पंचायत और गुदुम पंचायत के पिच्चेटोला गांव को काफी नुकसान होगा।

ग्रामीणों ने एसडीएम, तहसीलदार को सूचना देकर आज सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पैलेट प्लांट के लिए लाए गए समान को नहीं उठाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसी भी हाल में गांव में प्लांट नहीं लगने देंगे। विरोध प्रदर्शन में जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, जिला पंचायत सदस्य मिथलेश नुरेटी, पुसावड़ सरपंच लोमन टोप्पा, पूर्व सरपंच ईश्वरी गोडरा, खेतु राम मानकर, दिवाकर कोरेटी, बाबू लाल रावटे, होमन भुआर्य, कमलेश साहू, बिहारी लाल कांगे, प्रमिला कोरेटी, बवंतीन मण्डावी, विश्वनाथ कोमरे, रामलाल कोमरे, मनबोध चक्रधारी, राधेश्याम कोमरे के साथ सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story