एसईसीएल कुसमुंडा में विजिलेंस सेमिनार आयोजित, ठेकेदारों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन

WhatsApp Channel Join Now
एसईसीएल कुसमुंडा में विजिलेंस सेमिनार आयोजित, ठेकेदारों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन


एसईसीएल कुसमुंडा में विजिलेंस सेमिनार आयोजित, ठेकेदारों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन


कोरबा, 29 अक्टूबर (हि.स.)। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के ऊर्जा क्लब में गुरुवार को विजिलेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत विभिन्न ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया। सेमिनार के दौरान उत्पादन क्षेत्र में संचालित ठेका कार्यों, कार्य निष्पादन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

सेमिनार का उद्देश्य ठेकेदारों को कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करना था। बैठक में अधिकारियों ने ठेकेदारों से उनके कार्यों की प्रगति और कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ठेकेदारों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान के लिए प्रबंधन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

बैठक में ठेकेदारों ने एलपीसी से संबंधित प्रक्रियाओं, भुगतान में आने वाली दिक्कतों, जेम (GeM) पोर्टल से जुड़ी समस्याओं तथा अन्य प्रशासनिक और तकनीकी मुद्दों से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन प्रक्रियाओं से जुड़ी परेशानियों के कारण कई बार ठेका कार्यों के सुचारु संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक सचिन तना पाटिल ने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

सेमिनार में एसओ (ईएंडएम) थिरु कुमार, जीएम (ऑपरेशन) गिरीश कुमार राय, एसओ (सिविल) विपिन बिहारी, एरिया पर्सनल मैनेजर आर.पी. दुबे, एरिया फाइनेंस मैनेजर रविंद्र रणवीर तथा पी.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। इस आयोजन के माध्यम से प्रबंधन और ठेकेदारों के बीच संवाद को मजबूत करने तथा ठेका कार्यों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक चर्चा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story